
माना
तुम नास्तिक हो,
तुम नास्तिक हो,
तुम राम की दैविक शक्तियों को न मानोगे
पर
क्या
उसके जैविक कार्यो को न मानोगे।
राम भगवान् नहीं
एक त्यागी, तपस्वी इंसान तो थे।
तुम
रावण से जीत नहीं सकते
सच्चाई के पक्ष में
बुराई से लड़ तो सकते हो।
जब
तुम ऐसा कर पाओगे
मेरी नज़र में तुम राम हो जाओगे।
------मारुति ------
No comments:
Post a Comment